फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accdent, injuring a dozen

टेंपो पलटी, एक दर्जन घायल

Thu, 21 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ-हमीरपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने डग्गामार वाहन को टक्कर मार दी जिससे डग्गामार वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं दुर्घटना कर भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गुरुवार को 2:30 बजे एक आपे ग्राम अकौना से सवारियां भरकर राठ आ रहा था। आपे ग्राम अकौना निवासी अनिल पुत्र प्रकाशचंद्र राजपूत चला रहा था। चालक ने बताया कि राठ-हमीरपुर मार्ग पर मां श्यामला देवी मंदिर गेट के समीप पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर आ रहे जाहर पुत्र कंधीलाल यादव ने आपे में टक्कर मार दी। इससे आपे सड़क किनारे खाई में जा गिरा। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


 इस हादसे में आपे चालक अनिल, विपिन अनुरागी पुत्र सत्यपाल, कामता प्रसाद पुत्र मइयादीन श्रीवास, कालीदीन पुत्र हरप्रसाद, आशमा पत्नी फकरुद्दीन, सोहनी पुत्री हरीकिशन, कमलेश पत्नी हरिकिशन निवासीगण अकौना तथा महोबा जनपद के चरखारी थाना के ग्राम अटकौंहा निवासी उमाशंकर पुत्र जमुनादास प्रजापति व उसकी पुत्रवधु लक्ष्मी पत्नी दिनेशचंद्र, नरेंद्र पुत्र उमाशंकर तथा जालौन जनपद के ग्राम बारा निवासी देशराज पुत्र बलराम सिंह घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एेंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पीछा कर एसडीएम कोर्ट के समीप दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला  प्रेमनगर चरखारी रोड निवासी राकेश कुमार गुप्ता की पुत्री प्रियंका घायल हो गई। प्रियंका ने बताया कि वह बीएचएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गुरुवार को वह कालेज से अपने घर की ओर आ रही थी। तभी स्टेट बैंक तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed