फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   abducted groom face court

‘अपहृत दूल्हा’ कोर्ट में पेश, दर्ज नहीं हुए बयान

Sat, 20 May 2017 12:30 AM IST
‘अपहृत दूल्हा’ कोर्ट में पेश, दर्ज नहीं हुए बयान
‘अपहृत दूल्हा’ कोर्ट में पेश, दर्ज नहीं हुए बयान Updated Sat, 20 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
abducted groom face court
अदालत से बाहर निकलता दूल्हा अशोक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पिस्टल वाली प्रेमिका मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कथित रूप से अपहृत दूल्हे का प्रेमिका से राजीनामे की बात सामने आ रही है। उधर, मौदहा पुलिस ने शुक्रवार को दूल्हे के बयान दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां केस डायरी तैयार न होने पर बयान दर्ज नहीं हो सके। न्यायिक अधिकारी ने पूरे प्रकरण के अभिलेख तलब किए हैं। इसके बाद ही बयान दर्ज होंगे। उधर, अपहरण करने वाली प्रेमिका को पुलिस हिरासत में अधिक समय होने के चलते पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  

15 मई को बांदा के मोहनपुरवा से अशोक की बारात मौदहा कोतवाली के भवानी गांव आई थी। जहां अशोक की कथित प्रेमिका वर्षा अपने साथियों के साथ असलहे के दम पर मंडप से उसे अपहृत कर ले गई थी। कोतवाली पुलिस ने दूल्हे व प्रेमिका को दो दिन पहले बांदा से बरामद कर लिया था। दूल्हे के पिता की तहरीर पर प्रेमिका व उसके दोस्त राहुल के खिलाफ अपहरण कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोक के बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस उसे मुख्यालय लाई। जहां उसे सीजेएम छायानैन की अदालत में पेश किया। न्यायिक अधिकारी ने एसआई से कहा कि वह इस मामले की पूरी केस डायरी लेकर आएं। तभी इसके बयान होंगे। जिसके चलते बयान नहीं हो सके। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अशोक के बयान आगे हो जाएंगे। कहा कि कथित प्रेमिका वर्षा को उसके परिजनों को सौंप रहे हैं। बताया कि बयान के बाद यदि वह आरोपी बनती है तो उसे घर से लाकर जेल भेजा जाएगा। उधर, वर्षा के साथ आरोपी राहुल अभी कोतवाली में ही है। उसका कोई परिजन नहीं आया था। लिहाजा उसे सुपुर्द नहीं किया जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक तरफ खाई तो दूसरी तरफ कुआं  
मौदहा (हमीरपुर)। भवानी गांव में दूसरी शादी पहुंचा मोहनपुरवा निवासी अशोक यादव अब दो युवतियाें के बीच फंस गया है। एक तरफ खाई है तो दूसरी तरफ कुंआ। भारती का परिवार अब अशोेक से शादी करने को तैयार नहीं है। इसको देखते दहेज उत्पीड़न की तलवार उस पर लटक रही है। तो दूसरी तरफ प्रेमिका  आत्महत्या की बात कर रही है।
गुरुवार शाम अशोक ने कहा कि वह दो पाटों के बीच फंसा है। अगर वह वर्षा के साथ रहता है तो उसके पिता व उसे दहेज उत्पीड़न में फंसाया जा सकता है। वर्षा को छोड़ता है तो उसकी जिदंगी बर्बाद होने के साथ उसके घर वाले भी नहीं रखेंगे। इसी ऊहापोह की बीच शुक्रवार को सुबह अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस उसे अदालत के सामने बयान देने के लिए ले गई। हालांकि जानकार सूत्रों के अनुसार यादव परिवार में चढ़ावे के जेवर व अन्य मामलों को लेकर लगातार बिरादरी के लोग तालमेल बनाने में लगे हुए हैं।


मर्जी से गया वर्षा के साथ
अदालत आए अशोक ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वर्षा के साथ गया था। बताया कि वह अपने साथ कोई असलहा नहीं लाई थी। मंडप में वर्षा ने आत्मत्या करने की बात कही थी। कहा कि अगर उसके साथ न जाता तो वहां पर कुछ भी हो सकता था। कोई हादसा न हो इसलिए वह वर्षा के साथ चला गया था।

साथ रहने की बन रह सहमति
इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को देखने के बाद लगा कि अशोक व वर्षा के बीच साथ रहने की सहमति बन गई है।  कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यदि अशोक ने अपने बयान में मर्जी से जाने की बात कही तो प्रेमिका जेल जाने से बच जाएगी। बताया कि अशोक व वर्षा दोनों में आपसी सुलह हो गई है। इससे लगता है दोनों साथ रहेंगे।

अशोक के खिलाफ दर्ज कराएगा रिपोर्ट
होने वाले घर जमाई अशोक से लड़की पक्ष ने सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए हैं। लड़की के पिता रामसजीवन ने कहा कि अब वह अशोक को आरोपी बनाएगा। कहा कि अपनी पुत्री की किसी अच्छी जगह शादी करेगा। वहीं दो दिन पहले कोतवाली मौदहा में दी तहरीर पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि इस मामले में वह अधिकारियों से मिलेगा। इस शादी में उसका करीब नौ लाख रुपया खर्च हुआ है। उसकी पुत्री का रो-रोकर बुराहाल है। बताया कि अशोक के छोटे भाई से पुत्री की शादी करने की बात आई। जिसको लेकर पंचायत भी हुई। जिसमें उसने  स्पष्ट किया कि वह अब उस परिवार में शादी नहीं करेगा। गुस्से में बोला कि अब वह अशोक को अपराधी बनाएगा।


भारती का मन बांटने को भेजा मामा के पास  
शादी के बाद होने वाली दुल्हन के सपने बिखर गए। हाथों व पैरों में लगी मेंहदी को देखकर भारती रो-रोकर बेसुध हो जाती है। बेटी की ऐसी हालत देख परिजन भी परेशान हैं। जिसके चलते भारती का ध्यान बटाने के लिए उसे महोबा स्थित उसके मामा के घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed