फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी हमीरपुर। खेत में लगी सब्जी बारी में पानी लगाने गई किशोरी को नाले के पास ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व चार पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी खेत में लगी सब्जी की बारी में रविवार की शाम करीब पांच बजे पानी लगा रही थी। तभी गांव निवासी युवक शेर सिंह उर्फ सुनील पुत्र रामकरन सिंह आया और झांसा देकर उसे नाले में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जानमाल की धमकी देकर चला गया। घर पहुंच पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजनों ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। चौकी प्रभारी कुछेछा पंकज तिवारी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व चार पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया कि पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फोटो परिचय 08 एचएएमपी 1 आरोपी का जिला अस्पताल से मेडिकल करा अदालत ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed