{"_id":"68f64b08eb706cf4c20da002","slug":"a-young-man-who-went-with-monks-drowned-in-yamuna-and-died-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131611-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौनियों के साथ गया युवक यमुना में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौनियों के साथ गया युवक यमुना में डूबा, मौत
Mon, 20 Oct 2025 08:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
कुरारा(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव से होकर निकली यमुना नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। खरौंज गांव से वह गांव के मौनियों के साथ यमुना स्नान को गया था। पुलिस ने गोताखोर व एनडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकालवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिसंबर में उसे सेना में अग्निवीर के पद पर ज्वाइन करना था।
थाना क्षेत्र के खरौज गांव निवासी शिवपूजन (19) सोमवार को अपने गांव के मौनियों के साथ बिलौटा गांव की यमुना नदी में स्नान करने गया। जहां स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह पानी में चला गया और डूब गया। जैसे ही साथियों ने देखा तो आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ व गोताखोर की मदद से घंटो कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे नदी से शव को बरामद किया। गांव के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अविवाहित था और दिसंबर में अग्निवीर में उसकी ज्वाइनिंग होनी थी। वह दो भाई थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि नदी में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।