फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A worker's body was found lying in a field; family members suspect heatstroke.

Hamirpur News: खेत में पड़ा मिला श्रमिक का शव, परिजनों ने लू लगने की जताई आशंका

Thu, 14 May 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A worker's body was found lying in a field; family members suspect heatstroke.
गोहांड (हमीरपुर)। कस्बा निवासी युवक का मंगलवार को खेत में शव पड़ा मिला। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी श्रीकिशन राजपूत ने बताया कि मंगलवार को उनके भाई रामजीवन (36) पुत्र लखन सिंह कस्बे के बाहर खेत में पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रीकिशन ने बताया कि उनका भाई कस्बे की गल्ला मंडी में अनाज की तोलाई करता था। अपने पीछे पत्नी पूनम व बेटे राज (10) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि लू की चपेट में आने से भाई की मौत हुई है। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि युवक शराब का लती था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed