फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A worker fell while demolishing a roof and a bar pierced his shoulder.

Hamirpur News: छत तोड़ते समय मजदूर गिरा, सरिया कंधे में घुसा

Tue, 03 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A worker fell while demolishing a roof and a bar pierced his shoulder.
फोटो 02 एचएएमपी 17- सुमेरपुर में मजदूर के कंधे में घुसा सरिया। परिजन
भरुआ सुमेरपुर। रविवार की शाम भवन निर्माण कर रहा दिहाड़ी मजदूर संतुलन बिगड़ने से सरियों के ऊपर आ गिरा। जिस पर एक सरिया उसके कंधे में जा घुसी। आनन फानन में सरिया को बीच से काटकर उसे मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन करते हुए सरिया को बाहर निकाला। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी असलम के यहां भवन निर्माण चल रहा है। इस भवन निर्माण में इसी मोहल्ले के दिहाड़ी मजदूर बच्चू लाल अहिरवार (50) भी कार्य कर रहा था। भतीजे शेरा ने बताया कि रविवार की शाम यह भवन की पुरानी छत को तोड़ रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और यह नीचे पड़ी सरियों में आकर गिर गया। एक सरिया उसके कंधे से आर पार हो गई। आनन फानन में भवन मालिक सहित अन्य मजदूरों ने सरिया को बीच से काटकर उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सरिया को बाहर निकाला। भतीजे ने बताया कि अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed