फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A woman was shot for resisting molestation.

Hamirpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A woman was shot for resisting molestation.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर अधेड़ ने महिला पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के दाएं हाथ में लगी। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी महिला के घर में एक कमरे में घुस गया और कुंडी बंद कर ली। इस दौरान फंदा लगाकर जान देने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में लिया है। वहीं घायल महिला को पीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन



महिला के अनुसार वह सुबह करीब 5:30 बजे घर से जुड़े पशुबाड़े में सफाई कर रही थी। तभी गांव निवासी अर्जुन निषाद (56) आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो अर्जुन ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके दाएं हाथ के कंधे में घुसकर निकल गई। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया तो उसने हमला कर किसी तरह उसे गिरा दिया। वहीं गोली की आवाज सुनकर उसकी सास बसंती, देवरानी आदि मौके पर पहुंचीं और आरोपी को दबोच कर साड़ी से बांध दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक अर्जुन किसी तरह खुद को छुड़ाकर उसके घर में घुस गया। गांव में पिटाई के भय से आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर फंदा लगाने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे तमंचा सहित हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अर्जुन उस पर करीब डेढ़ वर्ष पहले भी कुल्हाड़ी से हमला कर चुका है। इसमें ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की सास की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed