फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A truck breakdown caused a 15-kilometer traffic jam, leaving wedding guests and ambulances stranded.

Hamirpur News: ट्रक खराब होने से लगा 15 किलोमीटर लंबा जाम, बराती और एंबुलेंस भी फंसे

Fri, 06 Feb 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A truck breakdown caused a 15-kilometer traffic jam, leaving wedding guests and ambulances stranded.
फोटो05- एचएएमपी 28- जाम में वाहनों की लगी लंबी कतार- संवाद
विज्ञापन



फोटो05-एचएएमपी 29- जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो05-एचएएमपी 30- जाम में फंसी दूल्हे की गाड़ी। संवाद





जाम में फंसी रहीं दूल्हे की गाड़ियां, बरात की बसें
पुलिस ने क्रेन से हटवाया खराब ट्रक, तब बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार शाम को एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण करीब 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक चले इस जाम में दूल्हे की गाड़ियों से लेकर रोडवेज की बसें और हजारों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क से हटवाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

सहालग के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक था। इसी बीच शाम करीब छह बजे कुछेछा चौकी के पास एक खराब ट्रक को दूसरा ट्रक खींचकर ले जा रहा था। तभी रस्सा टूट जाने से खराब ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया। टू-लेन हाईवे पर अचानक ट्रक के खड़े होने से वाहनों की कतारें लगने लगीं। जल्दबाजी में कुछ चालकों ने गलत दिशा से वाहन निकालने का प्रयास किया जिससे स्थिति और बिगड़ गई। कुंडौरा से अनूपुर के बीच करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। जाम के कारण विवाह समारोह में जा रहे बरातियों के वाहन, डीजे ट्रॉलियां, रोडवेज बसें और यहां तक कि एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना करने में सफलता पाई। गाड़ियां जाम में फंसने से दूल्हे समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। उनके परिजन मोबाइल पर लगातार उनकी लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed