फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A surge of faith at Shiva temples on the first Monday of Sawan.

Hamirpur News: सावन के पहले साेमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith at Shiva temples on the first Monday of Sawan.
फोटो 03 एचएएमपी 24- शहर के संगमहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते शिवभक्त। संवाद
हमीरपुर/राठ/सरीला। सावन के पहले सोमवार को जिले भर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। तड़के चार बजे से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। जलालपुर पक्का घाट और भेड़ी डांडा स्थित बेतवा नदी घाट से जल भरकर कांवड़ियों ने महेश्वरी माता के दर्शन किए और इसके बाद भगवान शल्लेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कांवड़ियों ने चौपरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के संगमहेश्वर व पतालेश्वर शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें बेलपत्र अर्पित कर सुख-सौभाग्य की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ियों ने करीब 20 किलोमीटर दूर भेड़ी डांडा स्थित बेतवा नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचे। शहर में एसडीएम अभिषेक कुमार के निर्देशन पर कोतवाल रामआसरे सरोज दल-बल सहित डटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सदर सीओ छत्रपाल सिंह ने संभाली।
विज्ञापन

वहीं सरीला में एसडीएम विकास कुमार यादव के निर्देशन में जलालपुर पक्का घाट, भेड़ी डांडा घाट, कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। घाटों पर वन विभाग की टीम तैनात रही। राजस्व विभाग के लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गईं। कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर में पुलिस बल लगातार तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को पहले से जिम्मेदारियां सौंप दी गई थीं। घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, कांवड़ मार्ग की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीओ शाहरुख खान ने की।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 125 युवा रविवार को चौपरेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चन कर डाक कांवड़ के लिए रवाना हुए थे। चित्रकूट में मंदाकिनी से जल लेकर सोमवार सुबह नगर के चौपरेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया।


मनासर बाबा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
भरुआ सुमेरपुर। बीहड़ों में स्थित मनासर बाबा मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराए। मंदिर के महंत द्वारका दास महाराज ने बताया कि मनासर बाबा का यह प्राचीन एवं दुर्लभ शिवलिंग उत्तर दिशा में गंगा की ओर झुका हुआ है तथा यहां सच्चे मन से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

फोटो 03 एचएएमपी 24- शहर के संगमहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते शिवभक्त। संवाद

फोटो 03 एचएएमपी 24- शहर के संगमहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed