{"_id":"6ae62b1e536a0f2a8e0c49a2","slug":"a-seventh-grade-student-took-his-own-life-by-hanging-himself-from-a-tree-on-a-mountain-hamirpur-news-c-225-1-sknp1045-130188-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सातवीं के छात्र ने पहाड़ पर पेड़ से फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सातवीं के छात्र ने पहाड़ पर पेड़ से फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
= पिता बोला, गांव के तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाकर बेटे को धमकाया
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में कक्षा सातवीं के छात्र का शव पहाड़ पर लगे पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर काम के बहाने ले जाने और चोरी का आरोप लगाते हुए धमकाने से आहत होकर बेटे के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
रतौली निवासी सुमित (14) कक्षा सातवीं का छात्र था। शुक्रवार की शाम जब ग्रामीण गांव के पास स्थित पहाड़ के समीप से गुजरे तो सुमित का शव फंदे पर लटकता देख परिजनाें व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पिता रामबिहारी ने बताया कि गांव के तीन लोग बेटे को शटरिंग का काम करने की बात कहकर ले जाते थे।
इस दौरान उसे काम की मजदूरी नहीं दी गई। साथ ही 27 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया। बाद में शराब पिलाकर उसे धमकाया गया। इससे उसने यह कदम उठाया। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। उधर, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)