फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A report has been filed against 13 people, including the state general secretary of the Congress Kisan Morcha, for trying to disturb the religious atmosphere.

Hamirpur News: कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव समेत 13 पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की रिपोर्ट

Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 13 people, including the state general secretary of the Congress Kisan Morcha, for trying to disturb the religious atmosphere.
फोटो 30 एचएएमपी 35- कांग्रेस किसान मोर्चा का प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलीम अहमद। संवाद
आई लव मोहम्मद की पोस्ट डालने व भीड़ जुटाने की कोशिश का आरोपमौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आई लव मोहम्मद की पोस्ट डाल भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया। इसे पुलिस ने संज्ञान में ले कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलीम अहमद समेत छह नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक विनेश गौतम ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम हिमौली निवासी मोहम्मद सैफ ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में स्टेटस लगाया है और लोगों को बड़े चौराहे पर पानी की टंकी के पास इकट्ठा होने का आह्वान किया। मौके पर पहुंचे तो वहां पूर्वी तरौस निवासी कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सलीम अहमद, नई बस्ती उपराैस निवासी आरिफ कुरैशी उर्फ आरिफ दादा, सिचौलीपुरवा निवासी मोहम्मद अहसान, इलाही तालाब निवासी अरमान, मदारपुर निवासी फर्रु व सूफी नगर निवासी इमरान रफीक आदि हाथों में डंडा लेकर एकत्रित मिले। इससे धार्मिक उन्माद फैलने की संभावना है और अन्य धर्म तथा जातियों के मध्य उन्माद फैलने की संभावना है। साथ ही इससे कस्बे की शांति भंग हो सकती है। इस पर पुलिस ने मामले में छह नामजद व छह-सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन-चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed