{"_id":"58e68b2e4f1c1b081a5b4c47","slug":"a-few-steps-away-from-kotwali-burglary-at-bob-customer-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से चंद कदम दूर बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से चंद कदम दूर बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार सुरेश।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में चोरी की घटनाएं फिर बढ़ने लगीं हैं। पुलिस की गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार रात चोरों ने कोतवाली से चंद कदम दूर बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 10 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरी की दूसरी घटना दीवानपुरा मोहल्ले में हुई। यहां घर का ताला तोड़ चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कस्बे से सटे अतरौलिया गांव निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार ने बताया कि कोतवाली से चंद कदम दूर पर वह बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र, फोटो स्टूडियो तथा इंटरनेट कैफे का संचालन करता है। बताया कि बुधवार को रामनवमी होने के कारण उसकी दुकान बंद रही। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
शटर खोलने के बाद देखा तो दुकान के अंदर रखा एक लैपटॉप, बैंक ऑफ बड़ौदा की फिंगर प्रिंट मशीन, आधार फिंगर प्रिंट मशीन, आधार आइरिश मशीन और गोलक में रखे 10 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली से चंद कदम दूर पर हुई चोरी से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दुकानदार ने बताया करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, दीवानपुरा मोहल्ले में चोरों ने लखन लाल पुत्र मदन लाल के घर का ताला तोड़ हजारों के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। कोतवाल घनश्याम पांडे ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।