फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A bond spanning seven lifetimes severed in two years.

Hamirpur News: दो साल में छूटा सात जन्मों का साथ

Tue, 04 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A bond spanning seven lifetimes severed in two years.
फोटो 04 एचएएमपी 11- मृतक रोहित। स्रोतः परिजन
-पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए फंदा लगाकर दी जान तो पत्नी ने भी टायलेट क्लीनर पीया, इलाज जारी
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। दो साल पहले जिसने साथ सात फेरे लिए, साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। घरेलू विवाद के बाद उसी को वीडियो कॉल पर फंदा लगाकर जान देता देख पत्नी ने भी टॉयलेट क्लीनर पी लिया। दंपती के बीच विवाद कि वजह सिर्फ इतनी थी कि पति ने पिता की मौत के बाद मां के साथ रहने के लिए कहा था। जिसके बाद से यह फैसला दोनों के बीच विवाद का कारण बन गया। प्रेम विवाह करने वाले इस दंपती का अंत इस खौफनाक मोड़ पर आ पहुंचा। फिलहाल चार माह की गर्भवती पत्नी का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी रोहित वर्मा दो साल पहले कमाने के लिए दिल्ली गया था। वहां दिल्ली में एक कपड़े की सेल में काम करने के दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक के घर आने जाने के कारण रोहित की नजदीकी युवक की बहन से बढ़ गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने भागकर शादी कर ली जिसके बाद दोनों के घर वालों ने इस रिश्ते की स्वीकार कर लिया। दोनों कुछ समय बाद कमाने के लिए बंगलूरु चले गए। दो महीने पहले रोहित के पिता वीरेंद्र वर्मा के निधन के बाद वे राठ लौट आए थे। रोहित तो वापस बंगलूरु चला गया। उसने नंदिनी को घर पर ही छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा था। नंदिनी चार माह के गर्भ से है और हरदिन साथ रहने की जिद करती थी, जिस पर अक्सर विवाद होता था। रविवार रात रोहित ने पत्नी से फोन पर वीडियो कॉल करते हुए बंगलूरु में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नंदिनी ने भी टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने का प्रयास किया। सोमवार शाम बंगलूरु से परिजन रोहित का शव लेकर राठ के लिए निकले थे। बुधवार सुबह रोहित का शव आने की बात कही जा रही है। रोहित की मौत से उसकी मां ममता, छोटे भाई मोहित और बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

फोटो 04 एचएएमपी 11- मृतक रोहित। स्रोतः परिजन

फोटो 04 एचएएमपी 11- मृतक रोहित। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed