फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A blow to the head with a rod broke bones, causing excessive bleeding leading to death.

Hamirpur News: सिर पर रॉड के वार से टूटीं हड्डियां, अधिक खून बहने से मौत

Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A blow to the head with a rod broke bones, causing excessive bleeding leading to death.
मौदहा (हमीरपुर)। कम्हरिया गांव में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुइनुद्दीन को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत की हदें पार करने वाली सच्चाई सामने आई है। रिपोर्ट में रोशनी उर्फ बेबी की मौत सिर पर गंभीर चोट और शरीर के ऊपरी हिस्से की कई हड्डियां टूटने से हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि सिर के बाएं हिस्से में कान के ऊपर गहरी चोट पाई गई, जबकि कंधे और छाती की हड्डियां भी टूटी हुई थीं। अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव मुइनुद्दीन शनिवार की रात अपनी पत्नी रोशनी उर्फ बेबी की लोहे के रोड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दो वर्षीय मासूम बेटे को रोशनी के शव के साथ घर में बंद कर बाहर से ताला लगा भाग निकला था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए रोशनी की मां इशरत बानो की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रोशनी का शव मायके मौदहा के हैदरिया मोहल्ले लाया गया। शव देखते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। मासूम बेटे असद की मासूमियत भरी बात, अम्मी सो रही हैं,.. सुनकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर आरोपी को जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed