{"_id":"34201","slug":"Hamirpur-34201-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
Hamirpur
Updated Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन सिंह निवासी लुधियाणा को न्यायालय ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। राजेश कुमार निवासी डिडवीं टिक्कर ने सदर थाना में गत 31 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि लुधियाणा के सोहन लाल और उसके एक अन्य साथी ने हिमाचल में नेटवर्किंग के माध्यम से कारोबार करने की बात कही थी। लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठे थे। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को गत वीरवार को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन