{"_id":"29798","slug":"Hamirpur-29798-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपर हाकी की टीम ऊना रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपर हाकी की टीम ऊना रवाना
Hamirpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। ऊना में होने वाली सीनियर स्टेट हाकी चैंपियनशिप के लिए जिला की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम के कप्तान आकाश शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय दल ऊना के लिए रवाना हो गया है। एनआईटी हमीरपुर के मैदान में सीनियर स्टेट हाकी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। टीम की कमान आकाश शर्मा को सौंपी गई है। टीम में अजय, राहुल, सोनम, पक्षय, रोहित, सुमित, राकेश, विजय, ओपिंद्र, परीक्षित, बृजेश आदि का टीम में चयन हुआ है। जिला हाकी संघ के प्रधान सुरेश हांडा ने बताया कि टीम का चयन कर लिया गया है। टीम का चयन खिलाड़ियों की योग्यता को देखकर किया गया है, जिसके लिए एनआईटी हमीरपुर के मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि टीम संघ के सचिव सुशील डोगरा, प्रबंधक राजेश वर्मा की अगुवाई में ऊना के लिए रवाना हो गई है।