फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   95 motorway Htengi liquor stores

हाईवे से हटेंगी 95 शराब की दुकानें

Sat, 11 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
95 motorway Htengi liquor stores
हाइवे में लक्ष्मीबाई तिराहे के पास देशी शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर स्थित शराब की दुकानों को पांच सौ मीटर दूर ले जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से शराब कारोबारियों में बेचैनी है। इस दायरे में शराब की 95 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर दूसरे स्थानों के लिए प्रस्ताव मांगा है। वहीं, एक लाइसेंस धारक ने दुकान को सरेंडर करने
विज्ञापन


का प्रार्थना पत्र विभाग को दिया है।जिला आबकारी अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि जिले में 95 दुकान प्रभावित हो रही हैं। बताया कि सभी दुकानों के लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी कर नए स्थान का प्रस्ताव मांगा गया है। बताया कि यह आदेश एक अप्रैल से लागू किया जाना है। इस आदेश के चलते
विज्ञापन


अब तक बिलगायां-पनवाडी हाइवे स्थित एक लाइसेंस धारक ने दुकान को सरेंडर किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सड़क किनारे स्थित दुकानों से शराब की अधिक बिक्री होती है। यहां से दुकानें हटने पर विभाग को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed