फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   37362 मतदाता चुनेंगे हमीरपुर नगर पालिका का चेयरमैन

37362 मतदाता चुनेंगे हमीरपुर नगर पालिका का चेयरमैन

Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
37362 मतदाता चुनेंगे हमीरपुर नगर पालिका का चेयरमैन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। निकाय चुनाव की तिथियां तय होते ही दलों में टिकट को लेकर घमासान चरम पर है। स्थानीय नगर पालिका से सपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। निर्वाचन कार्यालय से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में राठ और मौदहा नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या में कमी दिखाई गई तो अन्य निकायों में मतदाता बढ़े हैं। हमीरपुर में भावी चेयरमैन के लिए 37362 मतदाता वोट करेंगे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्षी उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित पद के प्रत्याशी को पीले रंग का तथा अनारक्षित पद प्रत्याशी को सफेद रंग का नाम निर्देशन पत्र मिलेगा। जमानत की धनराशि चालान के जरिए ट्रेजरी में जमा कराई जा सकती है। चालान की एक प्रति नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। बताया कि जमानत की धनराशि नगद भी जमा कराई जा सकती है। रिटर्निग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी रसीद देगा।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में सभासद के प्रत्याशी का प्रस्तावक उसी वार्ड का निर्वाचक हो सकता है, जिससे प्रत्याशी निर्वाचन लड़ रहा है। अध्यक्ष पद पर प्रस्तावक किसी भी वार्ड का हो सकता है। कोई मतदाता एक से अधिक अभ्यर्थी का प्रस्तावक नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने पर प्रत्याशी को अपने वार्ड के निर्वाचक नामावली की सूची की प्रति देनी होगी।
संबंधित निकाय के एक वर्ष से अधिक अवधि के बकाए का देनदार न होने का प्रमाण पत्र भी देना जरूरी है।


-राठ और मौदहा में मतदाताओं में आई कमी
-संबंधित वार्ड का ही होगा प्रस्तावक
-नाम निर्देशन के साथ यह अभिलेख जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed