{"_id":"6a270e37b9a730129a04af04","slug":"90-complaints-were-received-at-the-chaupal-held-in-six-nyaya-panchayats-50-were-resolved-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-141124-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छह न्याय पंचायतों में लगीं चौपाल में 90 शिकायतें पहुंचीं, 50 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छह न्याय पंचायतों में लगीं चौपाल में 90 शिकायतें पहुंचीं, 50 निस्तारित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में सोमवार को जिले की छह न्याय पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया। चौपालों में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। इस दौरान कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 50 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विकास खंड कुरारा की ग्राम पंचायत कुरारा देहात, सुमेरपुर के इंगोहटा, मौदहा के इचौली, मुस्करा, राठ के धमना और गोहांड के धनोरी में चौपालें आयोजित की गईं। कार्यक्रम में नामित नोडल अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और जनहितकारी सेवाओं की जानकारी दी।
साथ ही पात्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित लोगों को चिह्नित कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, राजस्व समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मौके पर 50 शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।