{"_id":"5cdda831bdec22071d1bebe3","slug":"81558030385-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन मांगा अतिरिक्त दहेज, नहीं लाए बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दिन मांगा अतिरिक्त दहेज, नहीं लाए बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरौली। मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में शादी के दिन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं आई। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पहाड़ी भिटारी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी महोबा निवासी राजाराम कुशवाहा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ तय की थी। बुधवार को बरात आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
दान दहेज का सामान आने के साथ बरात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। लेकिन बुधवार की सुबह वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और दो लाख रुपये की मांग लड़की के पिता के सामने रख दी। साथ ही धमकी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बरात नहीं आएगी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही लड़की का पिता वर पक्ष के घर पहुंचा और विनती की मगर, दूल्हा धर्मेंद्र कुमार व पिता राजाराम कुशवाहा का दिल नहीं पसीजा और बरात नहीं लाए। पीड़ित पिता लखनलाल कुशवाहा ने बताया कि शादी के तय होने के पहले ही सामर्थ के अनुसार दान दहेज देने की बात तय कर दी थी।
अचानक वर पक्ष के लोग शादी के दिन अतिरिक्त दहेज की मांग की। वह दहेज देने में असमर्थ होने पर बरात नहीं आई। इससे उसका भोजन सहित अन्य लाखों रुपये का नुकसान होने के साथ समाज में बदनामी हुई है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो