{"_id":"5942d1534f1c1b0f0f8b4764","slug":"81497551187-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहा में पशुशाला जली, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहा में पशुशाला जली, दो लाख का नुकसान
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की पनसाई पंचायत के बेहा गांव में वीरवार को एक पशुशाला जल कर राख हो गई। इसमें मालिक को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सत्या देवी पत्नी होशियार सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह उठ कर जब घर के लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। तभी अचानक ग्रामीणों का शोर सुन कर घर के लोग भी बाहर आ गए और देखा कि पशुशाला में आग लग गई। सत्या देवी ने बताया कि ग्रामीणों को भी आग का पता तब चला जब स्लेटों के फटने की आवाजें सुनाई देने लगीं। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौका पर पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक पशुशाला जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। पशुशाला में काफी मात्रा में इमारती लकड़ी रखी हुई थी जो जल गई। आग के कारणों का पता नहीं चला है। फायरमैन सुनील दत्त और टीम ने आग पर काबू पाया। तहसीलदार अनिल मनकोटिया ने बताया कि हलका पटवारी प्यार चंद को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।