फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   710 Durga pandals set up across the district; no security arrangements in place

Hamirpur News: जिले भर में सजे 710 दुर्गा पंडाल, सुरक्षा के नहीं इंतजाम

Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
710 Durga pandals set up across the district; no security arrangements in place
फोटो 18 एचएएमपी 31-  कस्बा मौदहा ​स्थिति हाईटेंशन लाइन के नीचे सजा देवी पंडाल। संवाद
हमीरपुर। कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित प्रवेश-निकास आदि के निर्देश हैं। इसके बावजूद किसी भी दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर जिलेभर में आस्था का माहौल है। जिले भर में 710 दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पूजा समितियों की ओर से पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पंडालों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है लेकिन पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी हैं। इससे किसी भी हादसे की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटा है।
विज्ञापन

शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में डीएम अशोक कुमार ने पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित प्रवेश-निकास और महिला-पुरुषों के लिए अलग कतारें लगवाने के लिए कहा था। नगर निकायों को सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही विद्युत विभाग को ढीले तारों और जर्जर खंभों की मरम्मत कराए जाने को कहा गया था लेकिन कहीं पर भी पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 50 स्थानों में देवी पंडाल
मुख्यालय में 50 स्थानों में देवी पंडाल सजे हैं। इनमें रहुनिया मैदान, नौबस्ता, कालपी चौराहा, गौरा देवी नई बस्ती, रमेड़ी मांझखोर, रमेड़ी, ग्वालटोली, मेरापुर, डिकी, कुछेछा आदि मोहल्लों में देवी प्रतिमाएं विराजी हैं लेकिन कहीं भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।

मौदहा में 113 स्थानों पर सजे पंडाल
माैदहा क्षेत्र में 113 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कस्बे में तहसील मार्ग पर चार स्थानों सहित रामलीला मैदान, अरतरा तिराहा, गुड़ाही बाजार और मराठीपुरा समेत कुल 17 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 56 स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं। सिसोलर थाना क्षेत्र में 40 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें आठ मंदिर भी शामिल हैं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उपनिरीक्षक सुधीर चौरसिया ने बताया कि दुर्गा पंडाल में पुलिस की ओर से गश्त की जा रही हैं।

प्रशासन ने विस्तार से नहीं दी जानकारी
कस्बा के डाकखाना तिराहे पर स्थापित दुर्गा पंडाल के आयोजक नितिन गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम के बारे में प्रशासन ने विस्तार से जानकारी नहीं दी थी। इसके चलते पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। अगले वर्ष से इस पर ध्यान दिया जाएगा।

सुरक्षित पंडाल क्षेत्र में एक भी नहीं
कस्बा के गहरौली तिराहा स्थित दुर्गा पंडाल के आयोजक आनंद कुमार ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम संबंधित जानकारी पूर्व में नहीं मिली। इसके कारण पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए। इस तरह से सुरक्षित पंडाल क्षेत्र में एक भी नहीं है।


बड़े पंडालों पर ड्रम, पानी, बाल्टी आदि के इंतजाम कराए गए हैं। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों और पूजा पंडालों पर पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। रविवार को भी सभी पंडालों का निरीक्षण कर निगरानी रखी जा रही है। आयोजकों को पीस कमेटी की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी दी गई थी। - अरविंद कुमार वर्मा, अपर एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed