फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   7 people injured in an accident

हादसे में सात लोग घायल

Mon, 07 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
7 people injured in an accident

घने कोहरे के कारण सोमवार तड़के महोबा डिपो की एक बस ललपुरा के निकट खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में सात सवारियां घायल हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले जाया गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 6 बजे महोबा वाया मुस्करा हमीरपुर होकर कानपुर जाने वाली महोबा डिपो की बस घने कोहरे के चलते ललपुरा थाने के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य यात्रियों ने उन्हें किसी तरह राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गुढ़ा चरखारी निवासी संतराम (40) और रामनगर चरखारी निवासी वृद्ध रानी (70), उसकी नातिन सपना (14), चंद्रपाल, मोहम्मद मुस्तफा और ओमप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुस्करा से कानपुर बिसातखाने का सामान लेने जा रहे गोपीदास (49) की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया हैं। दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। वहीं थाना ललपुरा पुलिस का कहना है कि थाने में किसी ने सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed