फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   65 patients admitted of viral fever

वायरल बुखार के 65 मरीज भर्ती

Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
65 patients admitted of viral fever
जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम सिरदर्द के रहे। चिकित्सकों के मुताबिक करीब एक माह से वायरल का प्रकोप चल रहा है। जिला अस्पताल में एलीजा किट से डेंगू की भी जांच हो रही है। इसमें डेंगू के भी कई मरीज निकल चुके हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को अस्पताल में 1232 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें 307 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष में लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि उन्होंने 865 मरीजों का उपचार किया। बताया कि वायरल बुखार के 50 मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेरमन गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार के 223 बच्चे देखे गए हैं। कहा कि वायरल बुखार के 23 बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed