फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हमीरपुर

दिल्ली से लौट रहे मजदूर परिवार की महिलाओं के साथ एटा में हुई लूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर
घटना की जानकारी देता राजेंद्र - फोटो : AMAR UJALA
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के मियांपुरा निवासी मजदूर परिवार के एटा के पास जंगल में वाहन रोककर चालक ने लूट लिया। एटा पुलिस के मदद न करने पर पीड़ित के भाई ने कोतवाली में मदद की गुहार लगाई है। मियापुरा मोहल्ला निवासी राजेंद्र पुत्र भवानीदीन ने बताया कि उसका बड़ा भाई हरिश्चंद्र अपनी पत्नी रीता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के बाद वाहन न मिलने पर हरिश्चंद्र अपनी पत्नी रीता, साले रविंद्र व उसकी पत्नी और सास के साथ पैदल घर दिल्ली से चल दिए। बताया कि अलीगढ़ से एक चार पहिया वाहन उरई के लिए भाडे़ पर लिया। महिलाओं व बच्चों को वाहन में बैठाने के बाद वह अपने साले रविंद्र के साथ साइकिल से आ रहे थे। बताया कि वाहन चालक ने एटा के पास जंगल में गाड़ी रोककर महिलाओं के सोने चांदी के जेवरात व नगदी छीन ली है। बताया कि उसके परिजनों के साथ करीब ढाई लाख रुपये की लूट कर भाग गए। बताया कि जब उसका भाई व साला पीछे से साइकिल से उनके पास पहुंचे तो जंगल में महिलाएं व बच्चे रोते बिलखते मिले। राजेंद्र ने कहा कि एटा की पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। बताया कि उसका भाई व अन्य लोग एटा के एक पेट्रोल पंप पर रुके हुए हैं। रविवार शाम कोतवाली पहुंचे राजेंद्र ने पुलिस से परिवार को सकुशल वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed