फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भूजल स्तर जाने से दो योजनाओं पर लगा ग्रहण

भूजल स्तर जाने से दो योजनाओं पर लगा ग्रहण

Sat, 28 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
भूजल स्तर जाने से दो योजनाओं पर लगा ग्रहण

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरारा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में संचालित एकल पेयजल योजना के नलकूप भूमिगत जलस्तर कम होने से हिचकोले खाकर बंद हो रहे हैं। पिछली 26 अक्तूबर से पेयजल आपूर्ति ठप है।


क्षेत्र के डामर व सरसई गांव में एकल पेयजल योजना के दोनों नलकूपों ने भूमिगत जलस्तर घटने से पानी देना बंद कर दिया है। पेयजल के लिए ग्रामीण हैंडपंपों का सहारा लेे रहे हैं। कुछ हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। कुछ से कीचड़युक्त पानी निकल रहा है। लोग दूरदराज के हैंडपंपों से पेयजल ला रहे हैं। सरसई गांव के बृजमोहन पांडेय, संतोष त्रिपाठी, बुद्ध कुमार आदि ने बताया कि गांव में संचालित एकल पेयजल योजना का नलकूप 26 अक्तूबर से बंद है, जिससे लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। इस बारे में जल संस्थान के लिपिक रवींद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि डामर व सरसई के दोनों नलकूपों में दो दो अतिरिक्त पाइप डलवा दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन



भूमिगत जल स्तर घटने से चार दर्जन से अधिक हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। मंडी समिति का हैंडपंप गंदा पानी निकाल रहा है। नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि कस्बे के 50 हैडंपपों की सूची जल संस्थान को भेजी है। 241 हैंडपंप जलनिगम ने लगाए हैं। वाटर लेवल नीचे जाने से एक-एक कर हैंडपंप जवाब दे रहे हैं। रवींद्र नाथ ने बताया कि जरूरत वाले हैंडपंपों में पाइप बढ़ाकर उन्हें संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीने के पानी के लिए डामर और सरसई में मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed