{"_id":"597f72454f1c1b210b8b45e5","slug":"61501524549-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी, अतिक्रमण हटाने को चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी, अतिक्रमण हटाने को चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)।
ऐतिहासिक नगर सुजानपुर की गंदगी और अतिक्रमण ने हालत बिगाड़ रखी है। इसके लिए नगर परिषद सुजानपुर ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद नगर परिषद कस्बे को गंदा या अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। सुजानपुर को गंदगी और अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद सुजानपुर ने हस्ताक्षर अभियान के तहत नई पहल की है। हस्ताक्षर अभियान के तहत नप कर्मचारी प्रत्येक दुकान में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता और सड़क या गलियों में अतिक्रमण न करने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। गंदगी या अतिक्रमण से होने वाले नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं। दुकानदारों के हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। जैसे ही हस्ताक्षर अभियान पूरा होता है। नगर परिषद गंदगी फैलाने वाले लोगों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। नप नुमाइंदों की मानें तो नप ने लाखों रुपये खर्च गलियों में पेवर ब्लॉक लगाए हैं लेकिन गलियों में पेवर ब्लॉक लगने के बाद दुकानदारों ने इन पर अपना सामान सजा रखा है। राहगीरों को सुविधा मिलने के बजाय दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद ऐसे दुकानदारों पर नप शिकंजा कसेगी। नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान कस्बे को गंदगी और अतिक्रमण से निजात दिलाने को शुरू किया है। अभियान पूरा होते ही गंदगी फैलाने वालों या अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।