{"_id":"596119454f1c1b33638b4693","slug":"61499535685-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी, खड्डों के समीप न जाने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी, खड्डों के समीप न जाने की नसीहत
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस सामुदायिक योजना के तहत पुलिस थाना नादौन परिसर में पुलिस सामुदायिक समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी सतीश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें थाना प्रभारी ने कहा कि बरसात में सभी समिति सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी खड्डों, नालों और ब्यास नदी के किनारे न जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि क्षेत्र भर में कहीं भी किसी अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। ऐसी किसी भी सूचना पहुंचाने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर नशा करने या बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस के पास पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और अपने क्षेत्र के लोगों को नियमों का पालन करने एवं हेलमेट का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर मुल्तान सिंह परिहार, विनोद खाबला, रमेश जैन, नरेंद्र, मुनीष राणा, शशि बाला, अंजना, सुनीता, हरबंश लाल उपस्थित रहे।