{"_id":"6929f3145683ff80ff00bffa","slug":"54-of-the-digitization-work-at-sri-is-complete-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-133071-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एसआरआई में डिजिटलाइजेशन का कार्य 54 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एसआरआई में डिजिटलाइजेशन का कार्य 54 फीसदी पूरा
Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) में गणना प्रपत्रों का संग्रह और उनके डिजिटलाइजेशन का कार्य 54 फीसदी पूरा हो गया है। छह दिन में शेष कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी लगाए गए बीएलओ, सुपरवाइजर और डिजिटलाइजेशन करने वाली टीम के कंधों पर है। जिले की दोनों विधानसभाओं में 8,39,731 मतदाता है। अब तक के कार्य में 23,242 वोटर डुप्लीकेट मिले है जिनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। हमीरपुर में 4,28,528 मतदाता है जबकि राठ में 4,11,203 मतदाता है। इनमें से 23,242 मतदाता सर्वे में ऐसे सामने आए है जिनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। इनमें मृतक, दूसरे जिलों से पलायन करने वाले, दो स्थानों से मतदाता बनने वाले और जिनका किसी को कोई पता नहीं है और अन्य कारण वालों को सूची से हटाया जाएगा।
राठ क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर 15 बीएलओ सम्मानित
राठ / सरीला। राठ विधानसभा क्षेत्र की तहसील सरीला में 149 बूथों पर गणना पत्रक का डिजिटलाइजेशन तेजी से किया जा रहा है। कुल 1,37,003 पत्रकों के सापेक्ष अब तक 99,210 गणना पत्रकों का कार्य पूरा हो चुका है।तहसील क्षेत्र के 15 बीएलओ को अच्छा कार्य करन पर सम्मानित किया गया। इसमें चिकासी, मंगरौठ, बिलगांव, रिहुंटा, सिकरौंधा खरका, बरगढ़, अतर्रा, देवराई का डेरा, देवखरी, धगवां, सरीला, बीलपुर, श्रीरामपुर का डेरा उपरहका और कैमोखर बूथ शामिल हैं। इन बीएलओ ने 100 प्रतिशत गणना पत्रक ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार सरीला राम मोहन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी 15 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इनमें से तीन बीएलओ को पहले ही परिवार सहित राठ के दादा सिनेमा में मूवी टिकट दिया गया था। दो को और टिकट दिए। शेष 11 को जल्द ही मूवी देखने के लिए टिकट दिए जाएंगे।