{"_id":"56f5832e4f1c1b057ef14eb4","slug":"5-houses-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सरीला में आग से जले टायर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों में आग लगने की घटनाओं में पांच गृहस्थी राख हो गईं। जबकि तीन दुकानें भी जल गईं। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सरीला में कस्बे के रमकुंडा बस स्टैंड के पास शुक्रवार तड़के अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से राजेंद्र राजपूत का 40 क्विंटल मटर और भूसे सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
आग ने बगल में स्थित शनु पंचर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। जिसमें कई टायर और कंप्रेशर जल गया। राजकुमार की दुकान में रखा टीवी, फ्रिज और किराने का सामान भी जल गया। उसका पिता मानसिंह दुकान में ही लेटा था। आग बुझाने में उसके हाथ भी झुलस गए। देशी शराब के ठेके में भी आग लग गई। लोगों की सूचना पर घटना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस व प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
उधर भरुआसुमेपुर में थानाक्षेत्र के बिदोखर मेंदनी में घूरे से उठी चिंगारी से दो मकानों में आग लग गई। इसमें हजारों की संपत्ति जल गई। शुक्रवार सुबह बिदोखर मेंदनी निवासी राधाचरण दीक्षित के बाड़े में घूरे से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग ने पड़ोसी राधाचरन और कल्लू सिंह की अटारी को चपेट में ले लिया। इसमें करीब 50 हजार की क्षति का अनुमान है। गांव के श्यामनारायन मिश्रा, उमेश द्विवेदी आदि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पीड़ितों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
मुस्करा में पहाड़ी भिटारी गांव में कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने दो घरों को राख कर दिया। ग्राम पहाड़ी भिटारी निवासी धनीराम पुत्र रामआसरे के घर के पास कूड़े का ढेर लगा है। किसी ने चूल्हे की राख इसी ढेर में फेंक दी। इसके चलते आग लग गई। आग ने धनीराम और रामआसरे के घरों को चपेट में ले लिया। धनीराम ने बताया कि उसकी गृहस्थी जल गई है। आग से करीब 80 हजार रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित ने शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।