{"_id":"68b5e701cd620b3ffc06d9a3","slug":"49-mm-rain-in-24-hours-increased-the-difficulties-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-129596-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 24 घंटे में हुई 49 मिमी बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 24 घंटे में हुई 49 मिमी बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां
Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश का क्रम सोमवार दिन भर जारी रहा। 24 घंटे में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे जहां लोगों को जल भराव के चलते आवागमन में परेशानी हुई वहीं, कई स्थानों पर कच्चे मकान ढह गए। झमाझम बारिश से धान किसानों में खुशी दिखी। वहीं, मौसम भी खुशगवार रहा।
उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम खासी रहात मिली। रुक-रुक कर रात भर बारिश हाेती रही। रात में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार सुबह बादल घुमड़ते रहे और बीच बीच में बारिश होती रही। शाम पांच बजे तक छह मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मुख्यालय के रहुनियां मैदान, रमेड़ी मोहल्ला, कांशीराम कॉलोनी, तहसील तिराहा में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लगातार हुई बारिश से दो कच्चे मकान ढहे
भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार लगातार बारिश के चलते कैथी में आत्माराम के चक्की कारखाना का कच्चा छपरा ढह गया। इससे चक्की स्पेलर में काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह बांकी गांव में महेश यादव का रिहायशी मकान बारिश के चलते ढह गया। झमाझम बारिश से धान किसान खुश है। धान किसान सौरभ सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र यादव, पप्पू शर्मा, प्रेम नारायण, विनय यादव आदि ने कहा कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद मुफीद साबित होगी। पूर्व एडीओ कृषि रामसनेही साहू ने कहा कि यह बारिश आगामी रबी की फसलों के लिए मील की पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
सरीला संवाद के अनुसार बारिश से कस्बे में कई स्थानों में जलभराव हो गया। पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैन मार्केट की सड़क और कालिका मंदिर जाने वाले मार्ग पानी से भर गए।