फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अधिकारियों से अभद्रता पर सफाई कर्मी निलंबित

अधिकारियों से अभद्रता पर सफाई कर्मी निलंबित

Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से अभद्रता पर सफाई कर्मी निलंबित
हमीरपुर। ग्राम पंचायत पौथिया के सफाई कर्मी ने वेतन निकाले जाने के मामले में उपस्थिति आख्या को लेकर सुमेरपुर बीडीओ और एडीओ (पंचायत) से अभद्रता की। इस मामले में एडीओ ने संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी और डीपीआरओ ने बीडीओ की आख्या पर सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं डीपीआरओ ने गांव न जाने पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में तैनात ज्यादातर सफाई कर्मी मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में ग्रामीण अपने घर के सामने सफाई का कार्य खुद ही करने को मजबूर हैं। सफाई कर्मियों की आए दिन शिकायतें आ रही हैं। डीपीआरओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि ब्लाक सुमेरपुर के पौथिया गांव में तैनात सफाई कर्मी अजय कुमार प्रजापति काम के प्रति लापरवाह है। वह गांव कभी कभार ही जाता है।
विज्ञापन


सफाई कर्मी की ब्लाक स्तर से जांच कराई गई तो ग्रामीणों ने सफाई न करने की जानकारी दी। इस पर एडीओ पंचायत चंद्रकुमार सिंह चंदेल ने इसके वेतन रोके जाने की संस्तुति कर आख्या भेजी। बताया पिछले बुधवार को सफाई कर्मी नशे की हालत में ब्लाक कार्यालय पहुंचा और बीडीओ विजय शंकर शुक्ला व एडीओ से अभद्रता करता रहा। इस पर एडीओ ने उसके खिलाफ अभद्रता करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बीडीओ की जांच आख्या आने के बाद इस लापरवाह कर्मी को निलंबित किया है। डीपीआरओ ने बताया मौजूदा समय में पेयजल व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन मौदहा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी रामसेवक, सुमेरपुर के जयराम कुशवाहा व रामू अहिरवार को कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। यह कर्मी तैनाती वाले गांव में नहीं जा रहे हैं। इसके चलते तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डीपीआरओ ने तीन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed