{"_id":"597e27714f1c1b53578b45da","slug":"41501439857-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर बस स्टैंड में एक हफ्ते से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर बस स्टैंड में एक हफ्ते से पेयजल संकट
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
बस स्टैंड हमीरपुर में बीते एक सप्ताह से पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि समस्या के बारे में परिवहन कर्मचारी कई बार आईपीएच विभाग को बता चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों और कर्मचारियों में सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, नीरज, दीप कुमार का कहना है कि बस अड्डा परिसर में बीते एक हफ्ते से जलापूर्ति ठप है। पेयजल टंकियां खाली होने से यात्री पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। अड्डा परिसर के सार्वजनिक शौचालयों में भी गंदगी फैली हैं। एचआरटीसी कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार आईपीएच को समस्या बताई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज भोगल का कहना है कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में आई है। समस्या के जल्द समाधान को निर्देश दिए जाएंगे।