फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   400 meter CC road will be constructed with Rs 30 lakhs

Hamirpur News: 30 लाख से होगा 400 मीटर सीसी सड़क का निर्माण

Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
400 meter CC road will be constructed with Rs 30 lakhs
हमीरपुर। शहर के डिग्गी मोहल्ला में 20 साल बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। नगर पालिका 30 लाख की लागत से 400 मीटर सीसी सड़क का कार्य जल्द ही शुरू कराएगा।
विज्ञापन

इस सड़क की मांग को लेकर मोहल्ले वालों ने कई बार शासन प्रशासन से मांग कर हाइवे तक जाम कर चुके हैं। लंबे इंतजार के बाद करीब 500 की आबादी को सुविधा होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में नगर पालिका में जुड़ा डिग्गी मोहल्ला पिछले 20 सालों से सड़क बनाए जाने की मांग करता आ रहा है। इस मार्ग पर वर्ष 2001 में सड़क निर्माण कराया गया था। जो मौरंग खनन चलने से ध्वस्त हो गया था। जलनिकासी की भी व्यवस्था नहीं है। करीब 400 मीटर सड़क में पूरे वर्ष दलदल भरा रहता है। लोगों के घरों का गंदा पानी रास्ते में भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर अगस्त माह में सड़क की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने कानपुर सागर हाइवे में जाम लगा दिया था। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला था। नगर पालिका प्रशासन ने सड़क का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
सोमवार को इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दशहरा तक इसमें काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है। करीब 30 लाख की लागत से 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य सहित नाली निर्माण भी कराया जाना है।


नगर पालिका हमीरपुर के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि जल्द ही इस सड़क का कार्य शुरू कराया जाएगा। एक दो दिनों में ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दशहरा बाद काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed