{"_id":"63cc2dbb1b54a5143d184172","slug":"4-km-hamirpur-marg-badhaal-hamirpur-news-knp740023060-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चार किलोमीटर तक धंसा राठ-हमीरपुर मार्ग, गुणवत्ता को लेकर उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चार किलोमीटर तक धंसा राठ-हमीरपुर मार्ग, गुणवत्ता को लेकर उठने लगे सवाल
Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
सार
राठ-हमीरपुर मार्ग दो साल के अंदर ही धंसने लगा है, जिससे मार्ग की गुणवत्ता और कार्यदायी संस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिला मुख्यालय से राठ को जोड़ने वाला राठ-हमीरपुर मार्ग दो साल के अंदर ही धंसने लगा है। इस मार्ग में अलग-अलग जगह करीब चार किलोमीटर तक दरारें आ गईं हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
हालांकि सड़क धंसने से मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। बता दें कि राठ से हमीरपुर तक 76 किलोमीटर लंबी सड़क का उच्चीकरण कार्य विश्व बैंक खंड लोनिवि ने 300 करोड़ का बजट खर्च कर कराया था। मार्ग पर मौरंग लदे भारी वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
इससे दो साल के अंदर ही सड़क धंस गई है। इस मार्ग पर चंदुलीतीर गांव से 17 किलोमीटर आगे तक सीसी सड़क बनाई गई है। जिससे अलग-अलग जगह करीब चार किलोमीटर तक दरारें आ गईं हैं। जिसमें राठ तिराहे से संकरी पीपर तक सड़क फट गईं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एमएल वर्मा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण वर्ष 2019-20 में विश्व बैंक परियोजना कानपुर के तहत कराया गया है। पांच साल तक कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है कि अगर सड़क पर कोई कमी है, तो इसको दूर किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया है।