फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   3,791 duplicate voters have been found in the counting so far.

Hamirpur News: अब तक की गणना में सामने आए 3,791 डुप्लीकेट मतदाता

Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
3,791 duplicate voters have been found in the counting so far.
फोटो 22 एचएएमपी 06- पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र एकत्रित करते बीएलओ। विभाग
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के परिणाम सामने आने लगे हैं। गणना प्रपत्र संकलन कर रहे बीएलओ को जिले की दोनों विधानसभाओं में 3791 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। इनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसमें बहुत से ऐसे भी हैं जो मृतक हैं, लेकिन उनके नाम अभी तक नहीं हटे थे।
विज्ञापन


जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र का वितरण कार्य पूरा होने के बाद उनका संकलन शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि राठ विधानसभा क्षेत्र में 4,11,203 मतदाताओं को दो सेट में गणना प्रपत्र दिए गए थे। यहां पर बीएलओ की ओर से 18 फीसदी गणना प्रपत्रों का एक सेट जमा किए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,28,528 मतदाता है। यहां पर आठ फीसदी मतदाताओं ने अपने गणना फार्म बीएलओ को वापस दिए है। इन दोनों ही विधानसभाओं में पुनरीक्षण के दौरान 1,181 मतदाता मृतक पाए गए है। इसके अलावा 1,595 ऐसे मतदाता निकले जो जिले में अब रह ही नहीं रहे है। 201 मतदाता ऐसे भी थे जिनके नाम दो स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावा 105 मतदाता गैरहाजिर की श्रेणी में है। इन 105 मतदाताओं की कोई जानकारी नहीं है। नौ मतदाता अन्य की श्रेणी में है जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। कुल मिलाकर 3,791 डुप्लीकेट मतदाता अभी निकले है। यह संख्या जैसे जैसे गणना फार्म का कलेक्शन आगे बढ़ेगा तो यह संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपत्ति दावे भी कर सकते दाखिल
गणना प्रपत्र संग्रह का कार्य चार दिसंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद नौ दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर किसी मतदाता को कोई संदेह है तो वह नौ दिसंबर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed