फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   35 dumpers without number plates pass through the highway every hour

Hamirpur News: हर घंटे में हाईवे से गुजर रहे बिना नंबर के 35 डंपर

Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 dumpers without number plates pass through the highway every hour
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंंटे में बिना नंबर प्लेट के औसतन 35 डंपर काल बन गुजर रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए लक्ष्मीबाई व राठ तिराहा में लगाई गईं टीमें नदारद रहती हैं। जिम्मेदार बीते एक साल में 860 का चालान व 134 वाहनों पर सीज की कार्रवाई का दम भर रहे हैं। इसके बाद भी हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। बीते एक साल में 374 सड़क दुर्घटनाओं में 206 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


कानपुर-सागर टू लेन हाईवे (एनएच-34) पर बीते शनिवार रात करीब ढाई बजे कानपुर नगर सीमा पर दुर्गा मोड़ के पास डंपर ने पुलिस कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी किसी भी डंपर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को हाईवे पर डंपरों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। एक घंटे में कानपुर की ओर से जिले की सीमा में 153 डंपरों ने प्रवेश किया। जबकि जनपद सीमा से कानपुर की ओर 53 डंपर गिट्टी व मौरंग भरे गुजरे। इनमें बिना नंबर के 35 डंपर फर्राटा भरते गुजरे। किसी में नंबर प्लेट ही नहीं तो किसी में नंबर प्लेट थी, लेकिन नंबर गायब थे। कुछ में आगे पीछे के नंबर मिटे हुए मिले। यही डंपर हादसे का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

औसतन 24 घंटे में ऐसे करीब 840 डंपर गुजरते हैं। जो हादसों का कारण बनते हैं। यही कारण है कि बीते एक साल में 206 लोगों ने हाईवे में जान गंवाई हैं। परिवहन विभाग बीते एक साल में ऐसे 134 वाहनों को सीज किया है। जबकि 860 वाहनों का चालान काटे जाने का दम भर रहे है। जिला प्रशासन ने हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए यमुना पुल, चौरादेवी मोड़, लक्ष्मीबाई तिराहा, भाजपा कार्यालय के निकट बेतवा पुल के पास व राठ तिराहा पर पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा यमुना पुल से राठ तिराहा तक निगरानी करने के लिए टीम बनाई गई हैं। लेकिन यह टीमें ज्यादातर नदारद रहती हैं। इससे हादसों में ब्रेक नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चक्कर हिसाब मिलता पैसा

नाम न छपने की शर्त पर डंपर चालक ने बताया कि वह मौरंग भरने जा रहे है। चक्कर हिसाब उन्हें 2500-3000 रुपये तक मिलता है। दो चक्कर लगाने पर पांच-छह हजार रुपये मिल जाते हैं। इसी से परिवार का गुजारा चलता है।
------------
टायर ऊपर उठाने से माइलेज में कोई अंतर नहीं

डंपर चालक ने बताया कि कबरई गिट्टी लेने जा रहा हूं। जो टायर उठे रहते हैं। इसे लिफ्टर टायर कहते हैं। कहीं समस्या होने पर इनका प्रयोग करना पड़ता है। इससे माइलेज में कोई खास अंतर नहीं आता है।
------------
374 सड़क हादसों में 206 की मौत

बीते एक साल में 374 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 206 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि 331 लोग घायल हुए हैं। बीते चार सालों के आंकडों को देखा जाए तो कुल 1376 दुर्घटनाओं में 693 लोगों की मौतें हुई हैं और 1605 लोग घायल हुए हैं। जिम्मेदार ओवर स्पीड को हादसों का कारण मान रहे हैं।
-----------
टीमों को दी गई 12-12 घंटे की जिम्मेदारी
- यमुना पुल पर सुबह नौ से रात नौ बजे तक एक उपनिरीक्षक सहित दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रात में इस स्थान पर दो लोगों को तैनात किया गया है। चौरा देवी मोड़ पर दिन में दारोगा व कांस्टेबल तैनात रहेंगे। लक्ष्मीबाई तिराहे पर दिन में दारोगा व दो सिपाही को तैनात किया गया है। बेतवा पुल पर भाजपा कार्यालय के पास रात व दिन के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं है। इसी प्रकार राठ तिराहे पर भी दो टीमें लगाई गईं हैं। संपूर्ण भ्रमण के लिए दिन व रात के लिए दो अलग-अलग मोबाइल टीमें बनाई गईं है।
------------------
इन वजहों से लगता जाम, होते हादसे

-जाम का मुख्य कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव है। मौजूदा में हाईवे पर 24 घंटे में करीब 20 हजार से अधिक वाहन गुजर रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में आठ से 10 हजार वाहन गुजरते हैं। कई बार भारी वाहन शहर के दोनों तरफ पुल या उसके आगे पीछे खराब हो जाने से लंबा जाम लग जाता है, इसको खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जो ड्यूटी से नदारद रहते हैं।

--------------
- बिना एचएसआरपी और नंबर प्लेट को लेकर बीते एक साल में 860 ट्रकों व डंपरों का चालान काटा गया है। 134 वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई है। गलत साइड चलने पर 135 का चालान किया है। कुल 34.5 लाख जुर्माना लगाया गया है। हाईवे पर डिवाइडर न होने से तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे होते हैं। वाहन चालकों को इसके लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। - अमिताभ राय, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed