फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया

डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया

Thu, 27 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कलूर में एनएच 103 पर हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। माता-पिता अभी बच्चे की परवरिश भी सही तरीके से नहीं कर पाए। इससे पहले अपने लाडले के मुंह से दंपति मम्मी-पापा शब्द सुनता, सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी लील ली। संजीव कुमार और शिवानी की शादी करीब चार साल पहले हुई। इनका अभी डेढ़ साल का मासूम बेटा है। दोनों अपने बेटे के साथ बाइक पर नादौन आए थे। नादौन में अपना काम निपटाकर दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक पर कलूर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में शिवानी को सिर पर गहरी चोट लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन गंभीर घायल संजीव को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम को हल्की चोटें आई हैं। नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल में मासूम को देखकर स्टाफ सदस्यों की आंखें भर-भर आईं।

थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार का कहना है कि बच्चे को अस्पताल में उपचार देकर टांडा रेफर किया गया। बच्चे को हलकी चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed