फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   301 schools of the district were adept, principals got honours.

Hamirpur News: जिले के 301 विद्यालय निपुण, प्रधानाध्यापकों को मिला सम्मान

Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
301 schools of the district were adept, principals got honours.
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सम्मान समाराेह आयोजित कर जिले के निपुण 301 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सदर व राठ विधायक के साथ अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र दिया। बीएसए ने निपुण अभियान में जिले को तीसरे पायदान से प्रथम स्थान पर ले जाने के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रयासरत रहने को कहा।
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक डाॅ. मनोज प्रजापति व राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला व डायट प्राचार्य महेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू कराया। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि शैक्षिक सुधार सृजनात्मकता की ओर ले जाता है। सदर विधायक ने कहा कि शिशु वाटिका तैयार करने में मातृशक्ति की महती भूमिका होती है। कार्यक्रम को सीडीओ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

बीएसए आलोक कुमार ने प्रधानाध्यापकों से जनपद को निपुण अभियान में तीसरे पायदान से प्रथम पर ले जाने के लिए प्रयास करने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ देवेंद्र सिंह चंदेल व कालका शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. जीके द्विवेदी ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में नेहा गुप्ता, मंजीता, गरिमा, संगीता गुप्ता, नीलम साहू, अरुण भदौरिया, रमाकांत पांडेय व अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed