फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   30 booked for creating ruckus at factory gate

Hamirpur News: फैक्टरी गेट पर हंगामा करने में 30 पर मुकदमा

Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
30 booked for creating ruckus at factory gate
भरुआ सुमेरपुर। गत छह नवंबर को घायल फैक्टरी कर्मी के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर फैक्टरी गेट पर हंगामा करने वाले चार नामजद व 26 अज्ञात पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फैक्टरी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन


बीते अक्टूबर माह में फैक्टरीकर्मी देवनारायण यादव कटर मशीन चलाते समय गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रबंधन इसका उपचार कानपुर के हैलेट अस्पताल में करा रहा था। इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाकर देवनारायण के पुत्र राजा यादव व चंदू यादव ने नीरज, सुग्रीव तिवारी सहित 25-30 अज्ञात महिला पुरुषों के साथ सुबह फैक्टरी गेट पर हंगामा किया। मजदूरों को अंदर नहीं जाने दिया था। इससे फैक्टरी प्रबंधन को सुबह की शिफ्ट बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर शिशुपाल सिंह ने इन लोगों के ऊपर फैक्टरी में घुसकर तोड़फोड़ करने, कर्मचारियों को धमकाने, उत्पादन ठप करने एवं आवागमन ठप करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने सिक्योरिटी ऑफिसर की तहरीर पर पुलिस ने राजा यादव,चंदू यादव, नीरज,सुग्रीव तिवारी सहित 25-30 अज्ञात महिलाओं पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed