फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   279 teachers of the district will be promoted

Hamirpur News: जिले के 279 शिक्षक शिक्षिकाओं की होगी पदोन्नति

Sun, 24 Dec 2023 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
279 teachers of the district will be promoted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हमीरपुर। वर्ष 2015 के बाद जिले में 279 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति होगी। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों को लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों की सूची परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।



जिले में कुल 968 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में वर्ष 2015 के बाद नियुक्त शिक्षकाें की पदोन्नति नहीं हुई है। इससे शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा था। जिस पर शिक्षक कई वर्षों से पदोन्नति की मांग करते रहे। एक वर्ष पूर्व शासन ने यह प्रक्रिया शुरू की। इसमें पदोन्नति के लिए पहले जिलेवार शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए जिले भर के सभी विद्यालयाें के करीब नौ सौ अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर उस पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वरिष्ठता सूची को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। लेकिन जिले में रिक्त पद केवल 279 है। ऐसे में परिषद ने पदोन्नति के लिए वरिष्ठता क्रम में ऊपर से 279 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की है। इसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर विद्यालय के सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाएगी। जिले में जितनी रिक्तियां है उतने की सूची जारी की गई है। जबकि पदों के सापेक्ष 10 प्रतिशत पद खाली रखे जाते है। अब यह शासन की ओर से तय किया जाएगा कि पदोन्नति रिक्त पूरे 279 पदों पर होगी या दस फीसदी पद खाली छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन




--------------------



- प्रोन्नत शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रोन्नत शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। - आलोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed