फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   27,180 hectare crop of 32 thousand farmers destroyed due to hailstorm

Hamirpur News: ओलावृष्टि से 32 हजार किसानों की 27,180 हेक्टेयर की फसल बर्बाद

Tue, 05 Mar 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
27,180 hectare crop of 32 thousand farmers destroyed due to hailstorm
महोबा। ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है। प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में जिले के 32 हजार किसानों की रबी सीजन की फसल ओलावृष्टि से प्रभावित मिली।
विज्ञापन

यह नुकसान करीब 27 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को मुआवजे की धनराशि मुहैया कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजते हुए 23 करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपये बजट की मांग की है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जिले में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गईं थीं। हर तरफ तबाही का मंजर था। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने टीमें गठित कर फसलों का सर्वे कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए थे और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी थी। ओलावृष्टि से तबाह हुई फसल की सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिले के 97 गांव के किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सर्वाधिक 76 गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा सदर तहसील क्षेत्र के 17 व चरखारी तहसील क्षेत्र के चार गांवाें की फसलें प्रभावित हुईं हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव का कहना है कि ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कराया गया है। प्रभावित किसानों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी गई है और मुआवजे की मांग की गई है।
महोबा। तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि से फसलवार नुकसान का जो सर्वेक्षण किया गया, उसमें मटर की फसल सर्वाधिक क्षतिग्रस्त पाई गई। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ओलावृष्टि से मटर की फसल को 85 फीसदी, चना को 65 फीसदी, सरसों को 82 फीसदी और गेहूं को 35 फीसदी नुकसान हुआ है।
महोबा। ओलावृष्टि से प्रदेश के नौ जिलों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। शासन की ओर से राहत राशि जारी करते हुए किसानों के खाते में तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए प्रदेश के नौ जिलों को 23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। पहली किस्त के रूप में महोबा जिले को तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
अजनर। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने वार्ता की और मौके पर जाकर बर्बाद फसल को देखा। पूर्व सांसद ने किसानों को आपदा कोष से राहत दिलाने के साथ ही बीमा कंपनी से बीमा दिलाने का पूरा भरोसा दिया।

उन्होंने बीमा कंपनियों के प्रबंधकों से वार्ता की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, भाजपा नेता रामभरोसी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र खरे, विक्की शिवहरे, हरी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। उधर, जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकीतुर्ररहमान, उपाध्यक्ष संदीप रैकवार, कीर्ति कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed