{"_id":"69ed0c5d0485c00a6004ee94","slug":"250-bighas-of-crop-stubble-reduced-to-ashes-by-fire-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139173-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आग से 250 बीघा की पराली जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आग से 250 बीघा की पराली जलकर राख
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 32- बदनपुर अतरैया में आग बुझाते किसान। किसान
सुमेरपुर (सुमेरपुर)। शनिवार सुबह आग से बदनपुर और अतरैया गांव के खेतों में करीब ढाई सौ बीघा की पराली के साथ भूसा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
सुबह 10 बजे बदनपुर के किसान दिनेश साहू के खेत में खड़ी पराली में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बदनपुर से होते हुए अतरैया गांव के खेतों तक फैल गई। इससे किसानों ग्रामीणों में खलबली मच गई। किसानों ने नलकूप चालू करके आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग से दिनेश साहू, विनय कुमार, विष्णु कुमार, राम भरोसे, कुंवर बहादुर, रामेश्वर पाठक, विनीत पाठक, सुरेंद्र कुमार, अवधेश पाठक, राजेंद्र दत्त पाठक सहित 50 से अधिक किसानों की पराली एवं भूसा जला है।
वहीं आग से अतरैया निवासी राजेंद्र दत्त पाठक के आम के बगीचे के 25 पेड़ झुलस गए हैं और चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। अवधेश पाठक ने बताया कि उसके 26 बीघे गेहूं की फसल का ढेर जल गया है। सूचना पाकर तहसीलदार वीरपाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक विनोद निगम, लेखपाल डॉ. प्रदत्त प्रजापति, अनिकेत, भूपेंद्र राजपूत ने क्षति का आकलन शुरू किया है। क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी।