{"_id":"6920b9d7c9bc685ced0f2a6d","slug":"235-people-got-jobs-at-the-employment-fair-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132795-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रोजगार मेले में मिल गई 235 को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रोजगार मेले में मिल गई 235 को नौकरी
Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। संस्थान प्रशासन के अनुसार मेले में कुल 275 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 235 युवाओं का चयन विभिन्न नामी कंपनियों द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार एवं तकनीकी कौशल मूल्यांकन के आधार पर नौकरी मिलेगी
कार्यक्रम के संचालन के दौरान प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सैनी, रोजगार/अप्रेंटिस प्रभारी भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेले में कंपनियों ने आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने में विशेष रुचि दिखाई। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के मेले आयोजित करने की बात कही गई।