फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सुरक्षित प्रसव के लिए आया एप

सुरक्षित प्रसव के लिए आया एप

Fri, 10 May 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित प्रसव के लिए आया एप
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रयासरत है। इसके लिए प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, होम बेस्ड न्यू बार्न केयर के साथ ही अन्य तमाम योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। वहीं तकनीकी पहलुओं पर भी पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन



सुरक्षित प्रसव कराने के लिए ही सेफ डिलिवरी एप लाया गया है। इस एप में गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के उपचार का सरल तरीका बताया गया है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश मिशन निदेशक पंकज कुमार ने सभी मंडलों के अपर निदेशक व सीएमओ को पत्र जारी कर इस एप का उपयोग जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा गया है कि सेफ डिलेवरी एप एक नवीनतम स्वास्थ्य उपकरण है। इसके द्वारा एनीमेटेड फिल्मों के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के उपचार का तरीका दर्शाया गया है।



सेफ डिलिवरी एप के माध्यम से स्वास्थ्य इकाइयों में काम करने वाली स्टाफ नर्स और एएनएम का प्रसव संबंधी क्लीनिकल स्किल अपडेट किया जा सकेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस एप को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed