फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 kg of moldy sweets were destroyed, four samples were taken

Hamirpur News: फफूंदी लगी 20 किलो मिठाई कराई नष्ट, चार नमूने लिए

Tue, 13 Aug 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
20 kg of moldy sweets were destroyed, four samples were taken
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने सुमेरपुर कस्बा स्थित एक प्रतिष्ठान से फफूंदी लगे 20 किलो बेसन के लड्डू नष्ट कराकर नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

वहीं मावा, बेसन लड्डू व पनीर के चार नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को टीम ने सुमेरपुर कस्बा स्थित नेहा स्वीट से एक पनीर व एक बूंदी लड्डू का नमूना एकत्र किया।
वहीं घंटा वाले स्वीट सेंटर से एक बूंदी लड्डू व रामबाबू गुप्ता स्वीट से एक मावा का नमूना सहित कुल चार नमूने जुटाए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं नेहा मिष्ठान में 20 किलो फफूंदी लगे बूंदी के लड्डू, बर्फी व मेवा लड्डू जब्त कर नष्ट कराए।
विज्ञापन

साथ ही साफ सफाई के निर्देश देते हुए सुधार नोटिस दिया है। उन्हें निर्देशित किया कि प्रतिष्ठान में खाद्य पंजीकरण लाइसेंस व रेट सूची चस्पा करें। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश वर्मा, सूरत यादव, श्रीराम आदि लोग सम्मिलित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed