{"_id":"596a5b524f1c1b490f8b456c","slug":"181500142418-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक पेंशन पर 25.69 करोड़ होंगे खर्च : सीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक पेंशन पर 25.69 करोड़ होंगे खर्च : सीपीएस
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में चालू वित्त वर्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 25.69 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 27 हजार 631 लोग लाभान्वित होंगे। शनिवार को जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस आईडी लखनपाल ने कहा कि बीते सात 25 हजार 558 लोग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की है जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2,073 नए मामले स्वीकृत किए हैं। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से गृह निर्माण अनुदान योजना भी शुरू की है। इसके तहत सरकार से गरीब तथा निर्धन लोगों को गृह निर्माण के लिए 75 हजार की मदद दी जाती रही है लेकिन इसे बढ़ाकर एक लाख तीस हजार रुपये किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना भी चलाई जा रही है। इस बैठक में उपायुक्त मदन चौहान, विधायक विजय अग्रिहोत्री, जिला कल्याण अधिकारी संजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, नगर पंचायत नादौन अध्यक्ष रीना ठाकुर, पार्षद मनोरमा लखनपाल मौजूद रहे।