{"_id":"596a5a6d4f1c1bdc168b4871","slug":"181500142189-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिलते ही नगर परिषद ने हटाई होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस मिलते ही नगर परिषद ने हटाई होर्डिंग
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग से नोटिस मिलते ही नगर परिषद ने शनिवार को सुबह सवेरे रेन शेल्टर के आगे लगाई होर्डिंग को हटा लिया। लोनिवि ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर 17 जुलाई से पहले होर्डिंग को हटाने के आदेश दिए थे। लोनिवि ने नोटिस में स्पष्ट किया था कि अगर तय अवधि के भीतर अगर नगर परिषद होर्डिंग नहीं हटाती तो जेसीबी की मदद से होर्डिंग को हटाया जाएगा। शहरवासियों ने भी नगर परिषद के निर्णय का विरोध किया था। ‘अमर उजाला’ ने चार और 13 जुलाई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोनिवि और नगर परिषद हरकत में आए। नगर परिषद ने करीब सात साल पहले ब्वॉयज स्कूल के सामने रेन शेल्टर का निर्माण करवाया था। रेन शेल्टर की आकर्षक छत पर ही करीब पौने चार लाख रुपये खर्च किए थे। यह रेन शेल्टर शहर की सुंदरता को बढ़ाता रहा है। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने शहर की सुंदरता से समझौता करते हुए रेन शेल्टर के आगे एक विशाल होर्डिंग टांग दी। लोहे के बड़े एंगल लोनिवि की सड़क पर गाड़ दिए। सड़क को नुकसान पहुंचाने पर लोनिवि से नगर परिषद को नोटिस जारी कर होर्डिंग को हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद शनिवार को नगर परिषद ने होर्डिंग को खुद ही हटा लिया।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ देवराज भाटिया ने कहा कि नगर परिषद ने विभाग की सड़क पर होर्डिंग लगा दी थी, होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। शनिवार को नगर परिषद ने खुद होर्डिंग हटा ली। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।