{"_id":"5c87f111bdec2214593a863b","slug":"171552412945-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय 12 एचएएमपी 18 सदर अस्पताल में एसआई से जानकारी लेते एएसपी संतोष कुमार सिंह।
मौदहा। सोमवार को फत्तेपुर शिवपुरी निवासी अधिवक्ता घनश्याम व पड़ोसी रिषभ देव व उसके भाई कपिल देव के साथ उसकी पत्नियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। परिजनों व पड़ोसियों ने बीच बचाव किया था। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस में सूचना दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की थी। अधिवक्ताओं ने घनश्याम की जमानत ले ली थी। वहीं एसडीएम के चुनावी बैठक में होने से एक पक्ष की महिलाओं की जमानत में देरी होने पर महिला सरिता पत्नी रिषभ ने पुलिस अभिरक्षा के बीच ही तहसील परिसर में डाई पी ली। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इस मामले में जहां अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि अधिवक्ता को पीटने वाले पक्ष को निजी मुचलके पर एसडीएम ने छोड़कर अधिवक्ताओं का सम्मान नहीं रखा। वहीं सरिता के पति रिषभ ने बताया कि पुलिस ने उनकी मारपीट की घटना को दर्ज ही नहीं किया और न उनकी सुनवाई हुई। घटना से परेशान उसकी पत्नी ने कैसे जहरीला पदार्थ खा लिया उसे जानकारी नहीं है।