फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   इंटक प्रदेशाध्यक्ष को बताया परिवहन मंत्री का मोहरा

इंटक प्रदेशाध्यक्ष को बताया परिवहन मंत्री का मोहरा

Mon, 10 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
इंटक प्रदेशाध्यक्ष को बताया परिवहन मंत्री का मोहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इंटक प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा और उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह को परिवहन मंत्री जीएस बाली के चुप्पी बंद मोहरे बताया। संघ का कहना है कि एचआरटीसी में चालक, परिचालक, कार्यालय कर्मचार और मेकेनिक हाल ही में नियमित हुए हैं। उन्हें छह वर्ष तक अनुबंध पर कार्य किया है लेकिन सरकार ने उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया और कर्मचारियों का शोषण किया गया। तब इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कौन से बिल में छुपे हुए थे? इतने साल कर्मचारियों का शोषण देखते भी चुप्पी रखी। प्रदेशाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अचानक इतने साल बाद क्यों चुप्पी तोड़ने पर मजबूर हुए। संघ ने 3-4 वर्षों तक कर्मचारियों के हित में कुछ नहीं करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रति रोष व्यक्त किया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान राजू, महामंत्री जसवीर पटियाल, विशाल धीमान, परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, संयोजक सुभाष चंद वर्मा, वरिष्ठ प्रधान रिखि राम, नरेश कुामर, दिनेश कुमार, शेर सिंह, रणजीत सिंह, गोल्डी कुमार, सतीश कुमार, धर्मवीर, संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार ने कमचारियों के हित में कुछ नहीं करने के लिए इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रति रोष व्यक्त किया।


भोरंज में आज बिजली बंद रहेगी
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल भोरंज के तहत समूचे क्षेत्र में 10 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ कमलजीत ने बताया कि बिजली तारों की मरम्मत के कारण क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed